Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत

 

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चंदौरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक रामगोपाल की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ। बताया गया कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।पुलिस आरक्षक की मौत की खबर से विभाग में शोक का माहौल है। हादसे को लेकर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल