Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / चमत्कारी जल से बीमारी ठीक करने का दावा, धर्मांतरण के आरोप में पास्टर समेत दो गिरफ्तार

चमत्कारी जल से बीमारी ठीक करने का दावा, धर्मांतरण के आरोप में पास्टर समेत दो गिरफ्तार

चमत्कारी जल से बीमारी ठीक करने का दावा, धर्मांतरण के आरोप में पास्टर समेत दो गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा। जिले में चंगाई सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने एक पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभा के दौरान लोगों को चमत्कारी जल से बीमारी ठीक होने का दावा कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, चंगाई सभा में शामिल लोगों को धार्मिक साहित्य वितरित किया जा रहा था और कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मौके से बाइबल सहित ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पास्टर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल