Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में दो दर्दनाक घटनाएं: इलाज के लिए जा रहे 8 वर्षीय मासूम की ट्रेन में मौत, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

बिलासपुर में दो दर्दनाक घटनाएं: इलाज के लिए जा रहे 8 वर्षीय मासूम की ट्रेन में मौत, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

बिलासपुर में दो दर्दनाक घटनाएं: इलाज के लिए जा रहे 8 वर्षीय मासूम की ट्रेन में मौत, 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

 

बिलासपुर जिले में शनिवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। पहली घटना में इलाज के लिए परिवार के साथ हटिया-मुंबई एक्सप्रेस से सफर कर रहे 8 वर्षीय बच्चे की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में शहर के मगरपारा क्षेत्र में रहने वाली 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय सोहम कुमार अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए ट्रेन से मुंबई जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

दूसरी घटना बिलासपुर के मगरपारा इलाके की है, जहां 9वीं कक्षा की छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल