जहरीले सांप को गले में डालकर पूरे गांव में घूमता रहा युवक, वीडियो हुआ वायरल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला क्षेत्र में एक युवक का खतरनाक करतब सामने आया है। युवक ने एक जहरीले सांप को अपने गले में लपेट लिया और उसे लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इस दौरान वह बेखौफ नजर आया और ग्रामीणों के बीच कौतूहल का माहौल बना रहा।
बताया गया कि युवक ने सांप को गले में डालकर गांव में चक्कर लगाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहरीले सांप के साथ इस तरह का जोखिम भरा व्यवहार देखकर लोग हैरान हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, जहरीले सांप को पकड़ना या उसके साथ इस तरह की हरकत करना बेहद खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।










