Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 55 किमी पैदल मार्च कर ग्रामीणों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, फर्जी खनन पट्टा निरस्त करने की मांग

55 किमी पैदल मार्च कर ग्रामीणों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, फर्जी खनन पट्टा निरस्त करने की मांग

55 किमी पैदल मार्च कर ग्रामीणों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, फर्जी खनन पट्टा निरस्त करने की मांग

 

दंतेवाड़ा। जिले के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कथित फर्जी खनन पट्टे को निरस्त करने की मांग को लेकर करीब 55 किलोमीटर पैदल मार्च कर कलेक्टोरेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर ग्राम सभा की सहमति के नाम पर अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

 

आदिवासी नेता मनीष कुंजाम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित क्षेत्र उनकी आस्था, जल-जंगल-जमीन और आजीविका से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि खनन पट्टा ग्राम सभा की वास्तविक अनुमति के बिना जारी किया गया और इसके विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है।

 

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विवादित खनन पट्टे को तत्काल निरस्त करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल