
राजनांदगांव में शादी का खाना बना मुसीबत, 25 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शादी समारोह का खाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। सोमनी क्षेत्र के ग्राम फुलझर में विवाह समारोह के दौरान भोजन करने के बाद 25 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि देर रात से ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर प्रभावित लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर भोजन में गड़बड़ी को फूड प्वाइजनिंग का कारण माना जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।










