पुरानी रंजिश में हमला करने की थी तैयारी, युवक देसी कट्टा समेत गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरगांव पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बैतालपुर स्थित साइकिल दुकान के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली, जहां उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेमेतरा निवासी 19 वर्षीय आदित्य बंजारे के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह पुरानी रंजिश के चलते किसी पर हमला करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।











