Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मिली रफ्तार, 461 गांवों तक पहुंचेगी बिजली; छत्तीसगढ़ में AIIA की भी मांग

10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मिली रफ्तार, 461 गांवों तक पहुंचेगी बिजली; छत्तीसगढ़ में AIIA की भी मांग

₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना को मिली रफ्तार, 461 गांवों तक पहुंचेगी बिजली; छत्तीसगढ़ में AIIA की भी मांग

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए भूमि आवंटित कर दी है और आवश्यक राज्य स्तरीय औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं।

 

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कारणों से अब तक ऑफ-ग्रिड बिजली व्यवस्था पर निर्भर 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग भी मांगा। उनका कहना है कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने रायपुर या बस्तर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि इससे आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समक्ष ‘बस्तर विजन’ का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी तथा केंद्र से निरंतर सहयोग का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल