Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / प्रेमी से शादी की जिद पर रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतारा गया

प्रेमी से शादी की जिद पर रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतारा गया

प्रेमी से शादी की जिद पर रेडियो टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतारा गया

 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश देकर युवती को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से बातचीत की तथा हालात को संभालने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

 

करीब कई घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद युवती सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां परिजनों की मौजूदगी में काउंसलिंग की गई।

 

पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले के समाधान का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल