Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महसमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर हुए फरार

महसमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर हुए फरार

 महसमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर हुए फरार

 

महासमुंद। जिले के सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई, जब 8 अपचारी बालक खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है तथा फरार बालकों की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 3 बजे के बाद हुई। उस समय संप्रेक्षण गृह में कुल 27 अपचारी बालक रह रहे थे और दो कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार बालकों ने खिड़की की ग्रिल को खींचकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया और मौके से भाग निकले।

 

फरार बालकों पर आबकारी अधिनियम, चोरी, दुष्कर्म और मादक पदार्थ से जुड़े मामलों सहित विभिन्न अपराध दर्ज हैं। सभी अलग-अलग जिलों तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा के निवासी बताए गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान जारी है। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल