Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सराफा व्यापारी हत्याकांड में धमकी भेजने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अंबिकापुर से दबोचा

सराफा व्यापारी हत्याकांड में धमकी भेजने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अंबिकापुर से दबोचा

सराफा व्यापारी हत्याकांड में धमकी भेजने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अंबिकापुर से दबोचा

 

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुए चर्चित सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए व्यापारी के भाई को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजने वाले युवक को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, व्यापारी की हत्या के बाद उसके भाई के मोबाइल पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया था, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने के साथ ही डराने-धमकाने की कोशिश की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसका हत्याकांड से सीधा संबंध है या वह केवल दहशत फैलाने के उद्देश्य से संदेश भेज रहा था।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सराफा व्यापारी हत्याकांड में शामिल अन्य संदिग्धों और संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल