Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / CG News: उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर 50 बच्चे, पुल नहीं बनने से हर दिन जान जोखिम में

CG News: उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर 50 बच्चे, पुल नहीं बनने से हर दिन जान जोखिम में

उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर 50 बच्चे, पुल नहीं बनने से हर दिन जान जोखिम में

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के क्रोंधा गांव में करीब 50 स्कूली बच्चे हर दिन जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। बारिश के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने से खतरा और बढ़ जाता है, लेकिन पढ़ाई के प्रति बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों को खड़गांव स्थित स्कूल जाने के लिए इस नाले को पार करना पड़ता है। वर्षों से यहां पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। पुल नहीं बनने के कारण बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2015 से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उन्हें बिना जोखिम के स्कूल आने-जाने की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल