मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड करना पड़ा महंगा, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से 77 हजार रुपये की ठगी
बिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को मोबाइल पर APK फाइल भेजकर 77 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को भरोसेमंद व्यक्ति बताकर पीड़ित को मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर अपराधियों को मोबाइल का एक्सेस मिल गया और कुछ ही देर में खाते से 77 हजार रुपये निकाल लिए गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल या लिंक डाउनलोड न करें। ऐसे फाइलों के जरिए साइबर ठग मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाकर खातों से रकम पार कर सकते हैं।










