Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / PM श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार*

PM श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार*

PM श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार*

 

कोरबा। देशव्यापी ‘कैच द रेन’ अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरबा नगर निगम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कोरबा नगर निगम के जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के प्रयासों की सराहना की, जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।

इस उपलब्धि पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कहा कि यह सफलता कोरबा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी के कुशल मार्गदर्शन तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के निर्देशन का परिणाम है। उन्होंने नगर निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जागरूक नागरिकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

देशव्यापी ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (NIUA) के सहयोग से अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत उथले जलभृत प्रबंधन (SAM) कार्यक्रम लागू करने वाले 75 शहरों के साथ राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों द्वारा किए गए भूजल पुनर्भरण कार्यों, नवाचारों और उत्कृष्ट प्रयासों को साझा करना तथा शहरी जल सुरक्षा को मजबूत करना था।

एसएएम (SAM) कार्यक्रम के माध्यम से शहरों को वैज्ञानिक योजना और तकनीकी सहयोग देकर भूजल रिचार्ज को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत रिचार्ज शाफ्ट, इंजेक्शन वेल, चेक डैम, गैबियन वॉल, गोलाकार खाल और मॉड्यूलर रिचार्ज पिट जैसे आधुनिक उपाय अपनाए जा रहे हैं, जिससे वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता विकसित हो रही है।

इसी अभियान के अंतर्गत कोरबा नगर निगम ने अपने SAM हस्तक्षेप की सफलता के बाद 95 बंद पड़े बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है, जिस पर तेजी से कार्य जारी है। इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उल्लेख किए जाने से कोरबा की पहचान जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक शहर के रूप में और मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल