11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, मासूम बच्चों और पत्नी का सहारा छिना
कोरबा। जिले में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी और छोटे बच्चों का सहारा छिन गया, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।










