Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / चरित्र पर संदेह में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चरित्र पर संदेह में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चरित्र पर संदेह में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

सरगुजा जिले में चरित्र पर संदेह को लेकर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी और एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबूलाल मझवार को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर उसने पत्नी और युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल