छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल; 4 सितंबर तक जारी रहेगी चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
रायपुर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर और सरगुजा सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
4 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक 31 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का असर बना रह सकता है। इस दौरान लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और तेज बारिश व आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
रायपुर में भी बारिश का दौर
राजधानी रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रायपुर जिले में भी भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।










