Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ, जब मजदूर गहरे गड्ढे में पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना स्थल पर छह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी खिसकने से सभी मजदूर गड्ढे में फंस गए। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैसाखिन के रूप में हुई है।

 

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल