कोयला हेराफेरी मामले में तीन महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने कोयला हेराफेरी के मामले में तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर SECL खदान से निकले कोयले में धोखाधड़ी और हेराफेरी करने का आरोप है।
मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। मामले में पुलिस द्वारा हेराफेरी से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।










