पीएमओ में शिकायत के बाद अतिरिक्त तहसीलदार पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
बिलासपुर में एक भूमि विवाद मामले को लेकर अतिरिक्त तहसीलदार पर शिकायतकर्ता पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में शिकायत किए जाने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा पक्षकारों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामले में अतिरिक्त तहसीलदार ने 27 मार्च 2026 को अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को बेदखली वारंट भी जारी किया गया और 30 अप्रैल तक कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीएमओ में शिकायत पहुंचने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और समझौते के लिए कहा जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल मामले की शिकायत उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। शिकायत की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित पक्षों की नजरें प्रशासन पर टिकी हुई हैं।










