Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

बिलासपुर में सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

बिलासपुर में सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

 

बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और हर साल 300 से अधिक लोगों की मौत के आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना हेलमेट कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें हेलमेट नहीं पहनने और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हो रही हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और हादसों में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल