Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुद्वारे में हुई अरदास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुद्वारे में हुई अरदास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुद्वारे में हुई अरदास

 

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा द्वारा विशेष अरदास का आयोजन किया गया।

 

यह कार्यक्रम इतवारी बाजार स्थित गुरुद्वारे में आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

 

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष करण राजपाल, सुखदेव सिंह संधू, इंद्रजीत सिंह, पूर्व नगर महामंत्री असलम खान, यश राजपाल, विशाल साहू, गोलू दीवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी अवसर पर उनकी दीर्घायु और देश की समृद्धि के लिए अरदास की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल