Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अभनपुर में तीन अवैध आरा मिलें सील

रायपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अभनपुर में तीन अवैध आरा मिलें सील

रायपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अभनपुर में तीन अवैध आरा मिलें सील

 

रायपुर। रायपुर वन मंडल ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर क्षेत्र में संचालित तीन अवैध आरा मिलों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई।

 

वन विभाग की जांच में संबंधित आरा मिलों के संचालन में नियमों का उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मिलों को सील कर दिया तथा अवैध रूप से रखी गई लकड़ी और अन्य सामग्री की भी जांच की।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल