Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर / देवरीखुर्द के अपना मार्ट में बड़ी कार्रवाई, चावल की बोरी में मिली मरी छिपकली

देवरीखुर्द के अपना मार्ट में बड़ी कार्रवाई, चावल की बोरी में मिली मरी छिपकली

देवरीखुर्द के अपना मार्ट में बड़ी कार्रवाई, चावल की बोरी में मिली मरी छिपकली

 

बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में चावल की बोरी के अंदर मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई शुरू की।

 

जानकारी के अनुसार, मार्ट में रखी चावल की बोरी में मरी छिपकली मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित चावल की बोरी को जब्त कर लिया। इसके साथ ही घी का सैंपल भी लिया गया है।

 

खाद्य विभाग की टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल