रायपुर में रियल एस्टेट कर्मचारी से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 19 हजार रुपये छीने
रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात घर लौट रहे एक रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की और 19 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।










