Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला

जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला

जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला

 

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) का तबादला कर दिया है। इस संबंध में भू-अभिलेख शाखा द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व कार्यों में गति लाना, कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

 

कलेक्टर के इस फैसले को जिले में राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में नई पदस्थापना को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल