Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / सुबह की सैर पर निकले भाजपा विधायक का मोबाइल लूटा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सुबह की सैर पर निकले भाजपा विधायक का मोबाइल लूटा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सुबह की सैर पर निकले भाजपा विधायक का मोबाइल लूटा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर में सोमवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक से मोबाइल लूट की वारदात सामने आई। बताया गया कि वे अपने सरकारी निवास के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार युवक ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी को करीब 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली।

 

इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा। वहीं पुलिस ने दावा किया कि त्वरित कार्रवाई कर मामले का जल्द खुलासा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल