
भिलाई (छत्तीसगढ़)। भिलाई में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, भिलाई-तीन थाना क्षेत्र के पुरैना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित के कब्जे में बने अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया था। जांच के बाद इसे अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में पूरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में रखा गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपितों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।










