
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लूट की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के एक कर्मचारी से बदमाशों ने सोने के जेवर लूट लिए।
घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां देर रात दो युवकों ने कर्मचारी को डराकर सुनसान खेत की ओर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पास मौजूद सोने के जेवर छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आसपास के इलाकों में जांच और संदिग्धों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।










