🙏 भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सेवा का संकल्प 🙏

समाज हित में एक और महत्वपूर्ण कदम… 🙏
आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मेला ग्राउंड के पीछे स्थित ब्रह्म वाटिका में सर्व ब्राह्मण समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण एवं प्रसाधन सहित अन्य विकास कार्यों (लागत राशि 20 लाख रुपए) का लोकार्पण पावन अवसर अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जयंती के दिन संपन्न हुआ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सम्मिलित होकर समाज के विकास हेतु किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह सामुदायिक भवन निश्चित रूप से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित होगा। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडे जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर जी,पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी, श्री सत्येंद्र दुबे जी, श्री राकेश वर्मा जी, श्री सुशील गर्ग जी, समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी, श्री राजेंद्र पांडे जी श्री गुलजार सिंह जी, श्री पुनिराम साहू जी, श्री हरीश परसाई जी, श्री के डी दीवान जी, श्री वी के धर जी, श्री रविंद्र दुबे जी, श्रीमती कनक तिवारी जी, श्रीमती सुधा झा जी, श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी, श्रीमती शोभना परसाई जी, श्रीमती निशा मिश्रा जी, सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#कोरबा #लोकार्पण #समाज_सेवा #अक्षय_तृतीया #परशुराम_जयंती #विकास_की_ओर













