Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने घर में लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने घर में लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने घर में लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में CAF जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जवान पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर घर आया था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जवान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। जवान की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल