Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / बच्चों को डराकर जेवर-नकदी हड़पने का आरोप, महिला और पति पर केस

बच्चों को डराकर जेवर-नकदी हड़पने का आरोप, महिला और पति पर केस

बच्चों को डराकर जेवर-नकदी हड़पने का आरोप, महिला और पति पर केस

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बच्चों को डराकर और उन्हें झांसे में लेकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी हासिल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि महिला ने बच्चों को डराया-धमकाया और उनसे घर में रखे आभूषण मंगवाए। शिकायत के मुताबिक, 11 वर्षीय भांजी से कथित तौर पर रानी हार भी मंगवाया गया। इसके अलावा अन्य जेवर और नकदी लिए जाने का भी आरोप है।

 

परिजनों को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अब बच्चों और परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कितने आभूषण और नकदी लिए गए तथा घटना में दोनों आरोपितों की क्या भूमिका थी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल