
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आज 29 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की जाएगी।
बताया जा रहा है कि रिजल्ट दोपहर करीब 2:30 बजे जारी किया जा सकता है, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 5.6 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।
बोर्ड के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
यह परिणाम राज्य के लाखों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके आधार पर आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी।










