Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 4.70 लाख कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 9 जुलाई तक चुनना होगा एक विकल्प

4.70 लाख कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 9 जुलाई तक चुनना होगा एक विकल्प

4.70 लाख कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 9 जुलाई तक चुनना होगा एक विकल्प

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के करीब 4.70 लाख शासकीय कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को क्रमोन्नति (ग्रेड प्रमोशन) और समयमान वेतनमान में से किसी एक विकल्प का चयन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 9 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है।

 

सरकार के अनुसार, कर्मचारी द्वारा चुना गया विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। निर्धारित तिथि तक विकल्प नहीं देने वाले कर्मचारियों को स्वतः क्रमोन्नति योजना के अंतर्गत माना जाएगा।

 

इस फैसले का असर राज्य के लाखों कर्मचारियों पर पड़ेगा। विभाग ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों से समय सीमा के भीतर विकल्प प्राप्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल