Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की बैठक के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

 

करीब 295 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन से राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, पंडरिया सहित कई क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही यह परियोजना मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

यह परियोजना वर्ष 2018 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन विभिन्न प्रशासनिक कारणों और राजनीतिक बदलाव के चलते इसका काम शुरू नहीं हो सका। अब परियोजना की संशोधित लागत लगभग 6,947 करोड़ रुपये तय की गई है और रेलवे बोर्ड से इसे मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

 

रेल लाइन बनने से क्षेत्र में औद्योगिक, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। सांसद संतोष पांडेय ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल