Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 16 साल का इंतजार खत्म: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के कई जिलों को होगा बड़ा लाभ

16 साल का इंतजार खत्म: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के कई जिलों को होगा बड़ा लाभ

16 साल का इंतजार खत्म: कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के कई जिलों को होगा बड़ा लाभ

 

बिलासपुर: करीब 16 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के स्वीकृत होने से छत्तीसगढ़ के कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव समेत कई क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

करीब 295 किलोमीटर लंबी इस नई ब्रॉडगेज विद्युतीकृत रेल लाइन के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर माल परिवहन का दबाव कम होगा और यात्री व मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम हो सकेगा।

 

बताया जा रहा है कि इस परियोजना की मंजूरी के लिए पिछले 16 वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर परियोजना को गति देने का आग्रह किया था, जिसके बाद इसे अंतिम स्वीकृति मिल गई।

 

रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य के कई ऐसे इलाके, जहां अब तक रेल सुविधा नहीं पहुंची थी, वे भी सीधे रेलवे नेटवर्क से जुड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल