Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ज्ञानेश्वरी का सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए 30 लाख रुपये और डीएसपी पद

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ज्ञानेश्वरी का सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए 30 लाख रुपये और डीएसपी पद

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ज्ञानेश्वरी का सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए 30 लाख रुपये और डीएसपी पद

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ज्ञानेश्वरी को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ ही पुलिस विभाग में डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद देने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित होंगे।

 

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल