Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सादे कपड़ों में आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

सादे कपड़ों में आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

सादे कपड़ों में आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

 

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम एक मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए कौशांबी पहुंची थी। देर रात सादे कपड़ों में कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और “चोर-चोर” का शोर मच गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस दल पर हमला कर दिया।

 

हमले में एक कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट पहुंची। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हमले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल