Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर संभाग में पशुधन विकास विभाग में संविदा भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन

बिलासपुर संभाग में पशुधन विकास विभाग में संविदा भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन

शीर्षक:

बिलासपुर संभाग में पशुधन विकास विभाग में संविदा भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन

 

बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े पशु चिकित्सालयों को फिर से संचालित करने के लिए पशुधन विकास विभाग, बिलासपुर संभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) के 24 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

 

भर्ती जिला खनिज न्यास (DMF) मद से की जा रही है। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी आवेदन पत्र भरकर तय समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक जानकारी विभाग की ओर से जारी भर्ती सूचना में उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल