Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / VIP कल्चर छोड़ सादगी की मिसाल बने मंत्री टंक राम वर्मा, अब बिना पायलट-फॉलो वाहन करेंगे दौरे

VIP कल्चर छोड़ सादगी की मिसाल बने मंत्री टंक राम वर्मा, अब बिना पायलट-फॉलो वाहन करेंगे दौरे

VIP कल्चर छोड़ सादगी की मिसाल बने मंत्री टंक राम वर्मा, अब बिना पायलट-फॉलो वाहन करेंगे दौरे

 

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री Tank Ram Verma ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्री ने अपने सरकारी दौरों में पायलट और फॉलो वाहन की व्यवस्था समाप्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने इसे ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में अहम पहल बताया है।

 

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि अनावश्यक वाहनों के उपयोग से ईंधन की खपत बढ़ती है, इसलिए अब उनके दौरे सादगी और जरूरत के अनुसार होंगे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी ऊर्जा बचत को लेकर जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।

 

दरअसल, देशभर में ईंधन संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की पहल के बाद कई राज्यों में वीआईपी काफिलों को छोटा करने की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा भी हाल ही में अपने काफिले का आकार कम किए जाने के बाद यह अभियान तेज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल