Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बारपाली-गिरारी मार्ग पर मंडराया खतरा, अंदर से धंसी सड़क; हादसे की आशंका बढ़ी

बारपाली-गिरारी मार्ग पर मंडराया खतरा, अंदर से धंसी सड़क; हादसे की आशंका बढ़ी

बारपाली-गिरारी मार्ग पर मंडराया खतरा, अंदर से धंसी सड़क; हादसे की आशंका बढ़ी

 

बारपाली। बारपाली-गिरारी मार्ग पर सड़क के अंदर से धंस जाने के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क का एक हिस्सा खोखला हो गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के अंदर से मिट्टी धंसने के कारण मार्ग कमजोर हो गया है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह धंस सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके। फिलहाल वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल