Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

 

कोरबा। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे कथित अवैध सट्टा कारोबार, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों के विरोध में क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड इलाके में खुलेआम अवैध सट्टा, नशाखोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे आसपास का माहौल लगातार खराब हो रहा है। क्षेत्र में विद्यालय और सार्वजनिक स्थल होने के कारण बच्चों तथा युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। वहीं महिलाओं और आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

 

ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध सट्टा कारोबार की जांच कर उसे तत्काल बंद कराया जाए, नशाखोरी पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों के आसपास विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

 

क्षेत्रवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशाल साहू ने कहा कि जनहित, महिला सुरक्षा और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल