Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / सिरगिट्टी में डीजल चोर गिरोह सक्रिय, खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल चोरी

सिरगिट्टी में डीजल चोर गिरोह सक्रिय, खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल चोरी

सिरगिट्टी में डीजल चोर गिरोह सक्रिय, खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल चोरी

 

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में डीजल चोरी करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। डीजल की किल्लत के बीच चोरों ने सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक को निशाना बनाते हुए उसमें से 294 लीटर डीजल चोरी कर लिया। घटना 28 मार्च 2026 की रात की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक वाहन खड़ा कर आराम कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और ट्रक की टंकी से बड़ी मात्रा में डीजल निकालकर फरार हो गए। सुबह चालक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं से ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल