Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाभी ने ननद और बच्चों पर फेंका मिर्च पाउडर

बिलासपुर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाभी ने ननद और बच्चों पर फेंका मिर्च पाउडर

बिलासपुर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाभी ने ननद और बच्चों पर फेंका मिर्च पाउडर

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तालापारा क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान भाभी ने अपनी ननद और उसके बच्चों पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला ने पहले बेलन से मारपीट की और फिर मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे बच्चे और महिला घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, विवाद बच्चों को परेशान करने से मना करने पर शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपी महिला ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल