Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिना सिलेंडर पहुंचे डिलीवरी दिखाने पर गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज

बिना सिलेंडर पहुंचे डिलीवरी दिखाने पर गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज

बिना सिलेंडर पहुंचे डिलीवरी दिखाने पर गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज

 

बिलासपुर में गैस उपभोक्ता की शिकायत पर एक गैस एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उपभोक्ता के घर गैस सिलेंडर पहुंचा ही नहीं, लेकिन कंपनी के मोबाइल ऐप में 18 मार्च 2026 को सिलेंडर की डिलीवरी पूरी दिखा दी गई और 1002 रुपये का कैश ऑन डिलीवरी भुगतान भी दर्ज कर दिया गया।

 

पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर थाने का रुख किया। जांच में शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस ने गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बिना वास्तविक डिलीवरी के भुगतान दर्ज करने की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल