बागबाहरा में 23 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़ मामले में हुई कार्रवाई
महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया था।
न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।










