जुए के पैसों के विवाद में युवक की हत्या, पांच गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में जुए के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक प्रीतम ने निखिल ध्रुव को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपितों ने शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया, ताकि घटना को अलग रूप दिया जा सके। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब हत्या में शामिल सभी आरोपितों की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।










