रात के अंधेरे में वन संपदा की तस्करी, गश्ती दल ने चार वाहनों को पकड़ा
बालोद। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में वन संपदा के अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रात के समय गश्त के दौरान विभागीय टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार वाहनों को पकड़ा।
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त बढ़ा रखी है। इसी दौरान रात के अंधेरे में वन संपदा के अवैध परिवहन की आशंका पर वाहनों को रोककर जांच की गई। कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों और वन उपज को विभागीय अभिरक्षा में लिया गया है।
वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगलों से वन संपदा के अवैध परिवहन और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











