Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका: 3500 केयरगिवर पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी करीब 2 लाख रुपये सैलरी

इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका: 3500 केयरगिवर पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी करीब 2 लाख रुपये सैलरी

इजराइल में नौकरी का सुनहरा मौका: 3500 केयरगिवर पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेगी करीब 2 लाख रुपये सैलरी

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ समेत देशभर के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। भारत-इजराइल फ्रेमवर्क समझौते के तहत इजराइल में ‘होम बेस्ड केयरगिवर’ के 3500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 1.99 लाख रुपये तक वेतन मिलने की संभावना है।

 

भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा केयरगिविंग, नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग या संबंधित प्रशिक्षण एवं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल से जुड़ी सेवाएं देनी होंगी। नौकरी का प्रारंभिक अनुबंध दो वर्ष का होगा, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। आवास और अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

यह भर्ती भारतीय युवाओं को विदेश में बेहतर वेतन और करियर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल