हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द नहीं होगी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने स्पष्ट किया है कि हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस को रद्द नहीं किया जाएगा। पहले जारी सूचना के कारण यात्रियों में ट्रेन के निरस्त होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन रेलवे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह ट्रेन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विकास कार्यों और मेगा ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, लेकिन हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस को रद्द करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिली है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या पूछताछ केंद्र से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।










